Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के धैया स्थित श्री मां अपार्टमेंट में 10 दिवसीय योग शिविर का 28 मई को समापन हुआ. योगाचार्य गोरखनाथ सरस्वती ने इस दौरान लोगों को योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करने की सीख दी. साथ ही शरीर व मन को स्वस्थ रखने व जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए योग के विभन्न आसनों को सिखया. संस्था की ओर से 29 मई से सीआईएसएफ केंद्र व कोयलानगर स्थित बीसीसीएल के कम्युनिटी हॉल में 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ होगा. शिविर सुबह 6 बजे से 7:30 बजे व शाम 5 बजे से 6:30 बजे चलेगा. समापन 2 जून को होगा. ज्ञात हो कि योगाचार्य गोरखनाथ सरस्वती ने संस्था की ओर से आईआईटी-आईएसएम में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर का समापन 27 मई को किया था. शिविर में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-former-mla-arup-chatterjee-joins-villagers-in-hari-kirtan/">धनबाद
: पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ग्रामीणों के साथ हरि कीर्तन में हुए शामिल [wpse_comments_template]
धनबाद : योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करें, हमेशा स्वस्थ रहेंगे- गोरखनाथ
Leave a Comment