Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कोयला कारोबारी के आवास पर आयकर व वाणिज्य कर का छापा

jharia : झरिया (Jharia) झरिया थाना क्षेत्र के लाल बाजार स्थित मुन्नीबाई धर्मशाला के समीप कोयला कारोबारी रोहित शर्मा के आवास में गुरुवार 13 अप्रैल की दोपहर लगभग 3 बजे झारखंड सरकार राज्य कर संयुक्त आयुक्त झरिया अंचल एवं वाणिज्य कर विभाग अन्वेषण ब्यूरो धनबाद प्रमंडल की टीम ने संयुक्त रूप से जी एस टी के कागजात की जांच की. तीन बड़े वाहनों पर पहुंचे अधिकारियों ने लगभग पांच घंटे तक रोहित शर्मा के ऑफिस में कई कागजात खंगाले. किसी को भी बाहर या अंदर आने नहीं दिया गया. शाम 7 बजे तक अधिकारियों की टीम जांच पड़ताल कर कुछ आवश्यक फ़ाइल अपने साथ ले गई. जांच में आए अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते दिखे. पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर अधिकारियों ने सिर्फ इतना बताया कि जी एस टी पेपर से संबंधित कागज़ात की जांच की गई है. जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा.

  पहले भी कई बार पड़ चुका है छापा

बता दे कि पूर्व में भी कोयला कारोबारी रोहित शर्मा के आवास पर छापेमारी हो चुकी है. पैसों का हेरफेर व पेपर के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी लग चुका है. आयकर टीम ने 25 बैंक खाते जब्त किए थे, जिनमें 70 करोड़ की राशि जमा थी. आशंका जताई जा रही है कि एक बार फिर से आयकर विभग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगे सकती है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही