Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा के उद्योगपति विकास गड्डयान के आवास व प्रतिष्ठानों पर आयकर का छापा

 
बंगाल की IT टीम उद्योगपति के आवास में खंगाल रही कागजात Maithon : चिरकुंडा के प्रतिष्ठित उद्योगपति विकास गड्डयान के आवास पर गुरुवार की सुबह पश्चिम बंगाल की आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की. टीम ने आवास में मौजूद सभी सदस्यों का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. उनके घर से बाहर जाने व आने पर प्रतिबंध लगा दिया है. बताया गया कि विकास गड्डयान आवास पर ही हैं. टीम उनसे पूछताछ कर रही थी. आयकर की टीम ने गड्डयान के पश्चिम बंगाल स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों सिटीकॉन, सिटी गोल्ड सीमेंट, सिटी एलॉय प्लांट में भी छापेमारी की है. सभी प्रतिष्ठानों से कागजात व कम्प्यूटर जब्त कर जांच-पड़ताल की जा रही है. आयकर की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य व्यवसायियों में भी दहशत है. सूत्रों ने बताया कि उद्योगपति गड्डयान द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का मामला सामने आया है. हालांकि इस संबंध में आयकर टीम ने कुछ भी बताने से इनकार किया है. कहा कि अभी छानबीन चल रही है. खबर लिखे जाने तक आयकर की टीम विकास गड्डयान के आवास पर कागजात की जांच कर रही थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही