Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सरकार व लोकल प्रेशर में लिया अधूरा बिल्डिंग हैंडओवर : कुलपति

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भेलाटांड़ में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सात निर्माणाधीन स्ट्रक्चर व भवनों को कुलपति डॉ सुखदेव भोई ने सरकार और लोकल प्रेशर में हैंडओवर लिया है. यह बातें उन्होंने तीन जनवरी मंगलवार को बीबीएमकेयू में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने आरोप लगाया कि हैंडओवर प्रक्रिया के पूर्व सरकार द्वारा कराए गए थर्ड पार्टी एसेसमेंट की प्रक्रिया भी उनकी अनुपस्थिति में पूरी हुई. उन्होंने कहा कि कुलपति का चार्ज लेने के बाद वह लगभग 50 बार नए भवनों का निरीक्षण कर चुके हैं. हर बार भवनों में कई खामियां मिली हैं, जिसे दूर करने के लिए उन्होंने निर्माण एजेंसी को कहा. बावजूद अभी एक वर्ष का काम बाकी है. ऐसे में शिफ्टिंग की प्रक्रिया अटकी है.

  भवनों के प्लास्टर में अभी से आ गए हैं क्रैक

कुलपति ने कहा कि हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हो गई है, लेकिन अभी भी कैंपस में ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है. कई भवनों में अभी से क्रैक आ गए हैं. प्लास्टर ठीक नहीं है. कई जगहों पर सीलन पड़ चुकी है. लाइट, स्विच बोर्ड, पंखे का काम अधूरा है. सौंदर्य के लिए लगाए गए फाउंटेन शो पीस बने हुए हैं. रख-रखाव व सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने की वजह से दो-तीन बार थ्री फेज कॉपर केबल की चोरी भी हो चुकी है.

 शिफ्टिंग मार्च तक भी संभव नहीं

कुलपति ने कहा कि नए भवनों की वर्तमान हालत को देखते हुए लगता है कि यहां एक वर्ष का काम शेष है. फर्नीचर के लिए फंड भी नहीं आया है. ऐसे में शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू करने पर संदेह है. उन्होंने 23 मार्च को दीक्षांत समारोह के आयोजन का भी निर्णय लिया है. परंतु वर्तमान स्थिति में दीक्षांत समारोह का आयोजन नए कैंपस में होता नहीं दिख रहा है.

 परसेंट पर होता है काम

कुलपति ने कहा कि वह विश्वविद्यालय कैसे चला रहे हैं, यह वही जानते हैं.  पूरे विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. हर टेबल पर परसेंटेज तय है. उन्होंने उदाहरण दिया कि अभी हाल ही स्मार्ट बोर्ड की खरीद में भी उन्हें परसेंटेज की भनक लगी तो अंत समय में अपने निर्णय को बदल दिया. दूसरी कंपनी का स्मार्ट बोर्ड मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. बताया कि विगत एक सप्ताह की छुट्टी में उन्होंने भ्रष्टाचार में संलिप्त तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया है. उन्होंने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि जो भ्रष्टाचार करेगा, वे उनका हाथ काट देंगे. प्रेस वार्ता में कुलपति सुखदेव भोई के अलावा परीक्षा नियंत्रक डॉ एसके वर्णवाल और एनईपी कोऑर्डिनेटर डॉ हिमांशु शेखर चौधरी भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-close-the-school-for-a-week-in-the-cold-federation/">धनबाद

: ठंड में एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद करें : महासंघ  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही