Dhanbad : ईस्ट सेंट्रल कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के प्रतिनिधियों ने 13 मई को धनबाद रेल मंडल अस्पताल के अधीक्षक देवी लाल चौरसिया से मिलकर मरीजों व उनके परिजनों को होनेवाली परेशानियों से अवगत कराया. यूनियन के अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल के पीएनएम प्रभारी मो. जियाउद्दीन ने अस्पताल के वाशरूम, यूरीनल व शौचालय की नियमित सफाई नहीं होने, आउटडोर व भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को हो रही असुविधा के बारे में अधीक्षक को बताया. आवश्यक संसाधनों की निम्न स्तरीय व्यवस्था पर चिंता जताते हुए वार्ड में मरीजों के लिए उपलब्ध संसाधनों के उचित रख-रखाव की मांग की. यूनियन प्रतिनिधियों ने रेलकर्मियों के इलाज के लिए अनुबंधित विशेषज्ञ अस्पतालों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया. इसके लिए वाराणसी के हेरिटेज, हजारीबाग स्थित आरोग्यम, रांची और धनबाद में नेत्र चिकित्सा तथा दुर्गापुर के बेहतर अस्पतालों को जोड़ने का सुझाव दिया. प्रतिनिधमंडल में यूनियन की धनबाद शाखा टू के सचिव सोमेन दत्ता, कोषाध्यक्ष ओपी शर्मा, पूर्व सचिव एके दा, सरयू प्रसाद आदि शमिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-is-a-party-run-by-public-cooperation-gyan-ranjan/">धनबाद
: भाजपा जनसहयोग से चलने वाली पार्टी- ज्ञानरंजन [wpse_comments_template]
धनबाद : रेलवे अस्पताल में मरीजों की परेशानी दूर कर सुविधाएं बढ़ाएं- ईसीआरकेयू

Leave a Comment