Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दुर्गा पूजा पर कारोबार में तेजी, बैंकों में बढ़ी चहल-पहल

Advertisement
Advertisement

एटीएम और ऑनलाइन कैश ट्रांजेक्शन पर भी बढा लोड

एटीएम में कैश लोड करने के लिए करेंसी चेस्ट अलर्ट मोड में

21 अक्टूबर से तीन दिन बैंक रहेंगे बंद

Dhanbad : दुर्गा पूजा को लेकर कारोबार में तेजी का रुख है. बैंकों में भी चहल-पहल बढ गई है. अगले सप्ताह तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा. अगले दिन 23 अक्टूबर को महानवमी और 24 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी रहेगी. इसके चलते रुपयों की निकासी का एकमात्र माध्यम एटीएम पर दबाव रहेगा.  आम दिनों में जहां शहर के प्रमुख स्थान बैंक मोड़, रांगाटांड़, कोर्ट मोड़, सरायढेला आदि क्षेत्रों में एटीएम से रोजाना 250-300 हिट्स होते हैं.वहीं, त्योहारी सीजन में हिट्स बढ गए हैं. इस बीच कई एटीएम खराब होने और एसबीआई के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में रुकावट आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर में प्राय: एटीएम में एक बार में 20 लाख रुपए कैश लोड किया जाता है.त्योहार पर ट्रांजेक्शन अधिक होने के चलते कुछ एटीएम में 24 घंटे में दो बार कैश लोड किए जा रहे हैं. ज्ञात हो कि जिले में अलग-अलग बैंकों के कुल 267 एटीएम हैं.

हर ओर दुर्गा पूजा की धूम, लोगों में है उत्साह

हर ओर दुर्गा पूजा की धूम मची है. लोगों में एक अलग उत्साह है. बच्चों के साथ बड़ों के चेहरे भी खिले हुए हैं. सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में तीन दिनों की छुट्टी मिलने वाली है. संस्थान के कर्मचारियों को वेतन के साथ साथ बोनस भी मिलेगा. इसे देखते हुए बाजारों में रौनक बढ गई है. खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है. कैश ट्रांजेक्शन के लिए अधिकतर लोग एटीएम का सहारा ले रहे हैं. इसे देखते बैंक अलर्ट मोड में हैं. एटीएम में समय-समय परचेस्ट भरा जा रहा है. लेकिन तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से एटीएम में कैश की किल्लत होने की आशंका से लोग चिंतित हैं.

एटीएम में नहीं होगी कैश कि कमी

त्योहार में रविवार, सोमवार और मंगलवार को बैंकों में अवकाश रहेगा. इस दौरान लोगों को कैश की कमी न हो इसके लिए बैंकों ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं. भारतीय स्टेट बैंक हीरापुर शाखा के चीफ मैनेजर कुमुद शर्मा ने बताया कि छुट्टी के तीन दिनों में एटीएम में कैश लोड करने के लिए करेंसी चेस्ट को अलर्ट मोड पर रखा गया है. कैश खत्म होने की सूचना मिलते ही संबंधित एटीएम में कैश लोड किया जाएगा.

एलडीएम ने बैंकों को दिया निर्देश

धनबाद के एलडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम से पैसों की निकासी में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए बैंकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं. छुट्टी के दिनों में भी कैश की किल्लत नहीं होगी. इसका पूरा ख्याल रख जा रहा है. राजेश कुमार सिंह, एलडीएम, धनबाद। यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-life-imprisonment-to-2-accused-in-jorapokhars-paggi-murder-case/">धनबाद

: जोड़ापोखर के पग्गी हत्याकांड में 2 आरोपियों को उम्रकैद की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही