Search

 
 
 

धनबाद : कोलियरियों में सतर्कता के साथ बढ़ाएं उत्पादन- सीएमडी

 
Dhanbad : बीसीसीएल सीएडी समीरन दत्ता ने कर्मियों से कोलियरियों में पूरी सतर्कता बरतते हुए उत्पाद बढ़ाने का आह्वान किया है. सीएमडी कोयला नगर सामुदायिक भवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. बीसीसीएल में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है. इस वर्ष का थिम ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ है. समारोह की शुरुआत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्य सतर्कता आयुक्त का संदेश पढ़ा गया. सीएमडी समीरन दत्ता ने कर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी. देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सदर पटेल का देश के एकीकरण में अहम योगदान है. बीसीसीएल भी राष्ट्र की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है. सीवीओ अमन राज, निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया ने भी विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर सीएमडी व अन्य अतिथियों ने सतर्कता विभाग की ओर से प्रकाशित जागरूकता पत्रिका ‘चेतना’ व पूरे सप्ताह पर चलनेवाली गतिविधियों के कैलेंडर का विमोचन किया. वहीं कोयला नगर के सुभाष चौक पर सतर्कता थीम से संबंधित विशाल गुब्बारा छोड़ा गया और कोयला भवन में सतर्कता जागरूकता अभियान गैलरी का उद्घाटन किया गया. मौके पर बीसीसीएल के निदेशक (वित्त) राकेश कुमार सहाय, मुख्य सतर्कता अधिकारी अमन राज, कोयला भवन मुख्यालय सहित सभी एरिया के जीएम, विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : घुसपैठ">https://lagatar.in/decisive-fight-will-be-fought-against-infiltration-nrc-will-be-implemented/">घुसपैठ

के खिलाफ लड़ी जाएगी निर्णायक लड़ाई, लागू होगा एनआरसी – बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही