Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के खमारडीह में 16 अप्रैल को ग्रामीणों ने परिसंघके बैनर तले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई. इस विशेष मौके पर ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली, जो तोपचांची होते हुए गोमो रेलवे ओवरब्रिज पहुंची. वहां मुख्य अतिथि सेल बोकारो के जीएम एमके राजन ने उनकी अगवानी की. रैली वापस खमारडीह पहुंची और बाबा साहेब व भगवान बुद्ध की तस्वीर पर 5 मोमबत्तियां जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. मुख्य अतिथि एमके राजन ने ग्रामीणों को पंचशील के सिद्धांतों की व्याख्या की. कहा कि पंचशील की ये पांच मोमबत्तियां पांच ज्ञान का प्रतीक हैं. लोगों को भगवान बुद्ध के दिए पंचशील के उपदेश को जीवन में आत्मसात करने की सीख दी. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण किया. समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया. कुरीतियों को दूर करने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है. अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं मौके पर संतोष रविदास, छोटन दास, मोहन रविदास, बालेश्वर दास, विनय दास, कुणाल दास, मनोज दास, शिवा दास सहित दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-cattle-killed-after-being-hit-by-a-vehicle-road-jammed-for-4-hours-in-protest/">धनबाद
: वाहन की चपेट में आने से 3 मवेशियों की मौत, विरोध में 4 घंटे सड़क जाम [wpse_comments_template]
धनबाद : भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें- राजन

Leave a Comment