Search

 
 
 

धनबाद: झरिया थाना के एएसआई के साथ अभद्र व्यवहार, गोली मारने की धमकी

 
Jharia: झरिया (Jharia) झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला गोशाला मोड़ के समीप सोमवार 2 जनवरी की दोपहर एक निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट धनबाद निवासी संतोष कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. सूचना मिलने पर झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले को शांत करने की कोशिश की. परंतु कुछ स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. झरिया थाना में पदस्थापित एएसआई परवीन बानो के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद पुलिस इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट संतोष कुमार व हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ कर थाना ले आई.   [caption id="attachment_516002" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/asi-jh-300x166.jpeg"

alt="" width="300" height="166" /> एएसआई परवीन बानो[/caption] कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि गोशाला मोड़ स्थित सामुदायिक भवन के समीप देह व्यापार जैसे कुछ अवैध कार्य होते हैं. वहां कई बाहरी व अनजान लोगों का आना जाना होता है, स्थानीय लोगों में इस बात की नाराजगी है. यही कारण है कि यहां मारपीट की भी घटनाएं होती रहती हैं. झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने कहा कि इंश्योरेंस कंपनी एजेंट संतोष कुमार द्वारा मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस के साथ अभद्रता व सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई बातें सामने आई हैं. मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही