Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:बकाया की मांग को लेकर इसीएल कर्मियों का बेमियादी आंदोलन शुरू

Nirsa: निरसा (Nirsa) पंचायत चुनाव कार्य में लगाए जाने के बाद अब तक उसका भुगतान नहीं होने से नाराज, कर्मियों ने बीसीकेयू के बैनर तले 28 फरवरी को इसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया. बाद में कार्यालय के पास धरना पर बैठ गए. आगम राम ने कहा कि इसीएल मुगमा के 120 कर्मियों को चुनाव में लगाया गया था. करीब एक वर्ष बाद भी भुगतान नहीं किया गया, जबकि प्रबंधन के साथ कई बार वार्ता भी हुई. लिहाजा बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा. जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता अंदोलन जारी रहेगा .इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो क्षेत्र की सभी कोलियरियों का उत्पादन बंद कर देंगे. प्रदर्शन में रामजी यादव, विवेक सिंह, सोमनाथ, विजय गोप, दिनेश महतो, राहुल पात्रा, उत्तम कर सहित दर्जनों कर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही