Search

 
 
 

धनबाद:  एसएनएमएमसीएच में सफाई कर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 28 अगस्त रविवार की सुबह से सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. सफाई कर्मी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं. सफाई कर्मियों ने रविवार की सुबह से ही अस्पताल परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी और आउटसोर्सिंग कंपनी पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. सफाई कर्मी किशन हाडी ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी का किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कभी अस्पताल परिसर में आकर उन लोगों से मुलाकात नहीं की है. वे लोग लोग कंपनी के बारे में अनजान हैं. उन्हें कार्य अवधि में रोजाना 220 रुपये की दर से भुगतान हो रहा है, जबकि वेतन वृद्धि के बार-बार अनुरोध के बाद भी कंपनी का मुंशी उन्हें बरगला रहा है. उन लोगों ने बताया कि पीएफ का पैसा भी जमा नहीं कराया जा रहा है. पूछे जाने पर मनमाने ढंग से पैसे की डिमांड की जाती है. ऐसे में उन लोगों के समक्ष हड़ताल के अलावा और कोई विकल्प नहीं है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-brothers-raped-minor-made-a-video-and-put-it-on-instagram/">धनबाद:

भाइयों ने ही नाबलिग से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही