Search

 
 
 

धनबाद: कतरास में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, रंगारंग कार्यक्रम

 

सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, बीसीसीएल व सार्वजनिक स्थलों पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

Katras: पूरे कतरास अंचल क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस परम्परागत ढंग से मनाया गया. इस मौके पर सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, बीसीसीएल के कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. कतरास थाना में थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने झंडोत्तोलन किया. रामकनाली ओपी में ओपी प्रभारी वीके चेतन ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान ओपी को तिरंगे व बैलून से सजा दिया गया था. ईस्ट बसुरिया ओपी में ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार द्वारा झंडोतोलन किया गया. मौके पर ओपी प्रभारी एवं जवानों ने झंडे को सलामी दी. मौके पर जिला परिषद सदस्य मोहमद इसराफिल ऊर्फ लाला, विकास महतो, मुखिया मोहम्मद आजाद, महेश रजक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कतरास रेलवे कार्यालय में वरीय अनुभाग अभियंता राजेश  प्रसाद पासवान ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर दर्जनों रेल कर्मचारी उपस्थित थे. जोगता मोड़ में जोगता नागरिक‌ समिति द्वारा आयोजित समारोह में थाना प्रभारी दीपक कुमार झा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. मौके पर जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, भोला राम, मंगल चौहान, निर्मल कुमार निषाद आदि मौजूद थे. निचितपुर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर गोपालपुर फुलवार में मुख्य अतिथि सचिव कुमार चंदन ने झंडोत्तोलन किया.   प्राचार्य श्रीमती उषा किरण समेत नर्सिंग अध्यापिका, कॉलेज में कार्यरत स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थे. कतरास छाताबाद में समाजसेवी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. उन्होंने कहा कि सैकड़ो महापुरुषों ने कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया है. देश की एकता और अखंडता को बचाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेवारी है. मौके पर सदर नादिर शाह,अधिवक्ता सैयद अली, जियाउल हक आदि दर्जनों गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. आकाशकिनारी कांटा जरलाही बस्ती में समाजसेवी दिलीप दशौंधी ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर शक्ति नंदन भुईयां, वीरु भुईयां, दिलीप मास्टर, चंद्रू भुईयां आदि मौजूद थे.

 आर्य व्यायामशाला के अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन

गुजराती स्कूल रोड स्थित आर्य व्यायामशाला एवं योग मंदिर कतरास में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर व्यायामशाला के अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय कुमार झा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. मौके पर संस्था के महासचिव गुरुजी दुर्गाराम ने महापुरुषों की वीर गाथा के बारे में बताया. मौके पर  राजकुमार पांडे, सचिव रणधीर वर्मन, कोषाअध्यक्ष अभय वर्मन, संगठन सचिव दीपक  कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य राजेश सिंह,दीपक विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता,भरत भाई कांछा, राजवीर सिंह,नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मोहम्मद शकरुउद्दीन शाह,गुड्डू रवानी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही