Search

धनबाद : विज्ञान प्रदर्शनी में स्वतंत्र भारत उच्च विद्यालय भागा बना विजेता

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) उच्च विद्यालय धनबाद में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई. प्रदर्शनी राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के तहत आयोजित की गई थी. प्रदर्शनी में जिले के मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने भाग लिया.   स्वतंत्र भारत उच्च विद्यालय भागा की छात्राओं ने वाटर प्यूरीफिकेशन प्रदर्शनी का मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. टीम में वर्षा कुमारी, पूनम कुमारी और रूपा कुमारी शामिल थी. केजीबीवी निरसा की आलिया सदफ ने सोलर पावर द्वारा ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया. गर्ल्स उच्च विद्यालय रेलवे कॉलोनी, भागा की कशिश कुमारी रिफ्लेक्शन ऑफ लाइट थ्री डी इफेक्ट का मॉडल प्रस्तुत कर तृतीय स्थान पर रही. जिला स्तरीय प्रदर्शनी में 28 विद्यालयों की छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किया था. इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने छात्राओं के प्रदर्शन पर खुशी जताई और कहा कि छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल उनके भीतर के वैज्ञानिक की झलक दिखा रहे हैं. विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया. विजेता छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी. इस अवसर पर उच्च विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार एडीपीओ विजय कुमार, एडीओ संजय कुमार और डीएसई कार्यक्रय के प्रदीप रवानी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp