Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड में फिर बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार- गौरव गोगोई

 
Dhanbad : असम से कांग्रेस के साथ और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. इंडिया गठबंधन की चुनावी सभाओं में उमड़ रही भीड़ व विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहे रुझान से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मैजिक नहीं चलने वाला है. गौरव गोगोई यहां एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे. कहा कि भाजपा के नेता बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात करते है. उन्हें सोचना चाहिए कि यदि ऐसा हो रहा है, तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. गोगोई ने कहा कि भाजपा ने ओछी राजनीति के तहत असम के लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा झारखंड में आकर यहां भी लोगों को बांट रहे हैं. मणिपुर जल रहा है. वहां हिंसा में कितने हिंदुओं के घर फूंक दिये गये. भाजपा इसकी कभी चर्चा नहीं करती. प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को इसकी चिंता नहीं है. यह भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-people-beat-up-a-man-who-was-running-away-after-stealing-an-e-rickshaw-and-handed-him-over-to-the-police/">पटना

: ई रिक्शा चुरा कर भाग रहे शख्स को लोगों ने जमकर पीटा, पुलिस के हवाले किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही