Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड में फिर बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार- मंत्री हफीजुल

 
Govindpur (Dhanbad) : झारखंड मुक्ति मोर्चा का अल्पसंख्यक सम्मेलन रविवार को गाविंदपुर के जंगलपुर मैदान में हुआ. कार्यक्रम में झामुमो के धनबाद जिला सचिव मन्नू आलम ने भीड़ जुटा कर अपनी ताकत दिखाई. दलगत राजनीति से हटकर मुस्लिम समाज के प्रमुख नेता, समाजसेवी, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि शामिल हुए. इसी बहाने अल्पसंख्यक समाज ने सिंदरी सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी देने पर जोर दिया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने केंद्र सरकार के कई मंत्रियों व राज्यों के मुख्यमंत्रियों को झारखंड में लगा दिया है. जनता सब कुछ समझ रही है. चुनाव के बाद राज्य में फिर इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने कई जनकल्याणकारी किए हैं. जनता के लाभ के लिए योजनाओं को जमीन पर उतारा है. इसका लाभ चुनाव में गठबंधन को मिलेगा. उन्होंने गठबंधन के सभी दलों के नेताओं से एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने और भाजपा को परास्त करने की अपील की. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम, जातपात और बाहरी-भीतरी की राजनीति कर रही है, जो अब नहीं चलने वाली. राज्य की जनता हेमंत सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की ठान चुकी है. गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने सभी सहयोगी दलों से एकजुट होकर भाजपा को औकात बताने की अपील की. अमितेश सहाय ने कहा कि पार्टी सिंदरी से जिसे भी सिपाही बनाकर भेजेगी, उसे सभी मिलकर विजयी बनाएंगे. वरिष्ठ नेता अशोक मंडल ने पार्टी की जीत के लिए सभी को एड़ी-चोटी का जोर लगाने की अपील की. झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने भी विचार व्यकत किए. मौके पर जिला सचिव मन्नू आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अख्तर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मेराज अंसारी, बरकत अली, हसीना खातून, मीना हेंब्रम, मुकेश सिंह, एजाज अहमद, कांग्रेस नेता सोहराब अंसारी, नीलम मिश्रा, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी, अताउल्लाह अंसारी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-boyfriend-caught-with-his-girlfriend-in-the-fair-case-registered/">धनबाद

: मेला में प्रेमिका के साथ धराया प्रेमी, केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही