Search

 
 
 

धनबाद: भारत का 24 बार हो चुका है विभाजन, अब सबक लेने की जरूरत : गोपाल जी

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस 

Dhanbad : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हीरापुर स्थित हरिमंदिर के प्रांगण में 14 अगस्त सोमवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में झारखंड के प्रांत प्रचारक गोपाल जी व मुख्य अतिथि संघ के प्रांत प्रचारक पूर्व कुलपति पवन पोद्दार मौजूद थे. प्रांत प्रचारक गोपाल जी ने विषय पर प्रकाश डालते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की कविताओं को दुहराया. उन्होंने युवकों को वर्तमान परिस्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि जम्बूद्वीप से इंडिया तक के सफर में भारत का 24 मर्तबा विभाजन हो चुका है. यह संकल्प दिवस उन प्रतिकूल परिस्थितियों से सबक लेने के लिए है. उन चुनौतियों से निपटने के लिए सतत प्रयास की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हम सभी भारत माता की संतान हैं. सनातन परम्परा में खण्डित मूर्ति की पूजा नहीं होती है. भारत से विखंडित वे सारे हिस्से भौगोलिक दृष्टि से फिर एक हों या न हों पर एक सांस्कृतिक सूत्र में तो बंध ही सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज भी संकल्प में जम्बूदीपे आर्यावर्ते भरतखण्डे जैसे श्लोक का वाचन किया जाता है. भारत के गौरवमयी अतीत के सांस्कृतिक पृष्ठ की अनेक स्मृतियां इसके अनेक हिस्सों में काल प्रवाह के नीचे दब गई हैं, जिन्हें खोज कर उसे एकसूत्र में बांधने की आवश्यकता है. ये स्मृतियां ईरान से फिलीपींस और तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक के क्षेत्र में हैं. संघ का यह सपना कोरी कल्पना मात्र नहीं है. वरन इस दिशा में निरंतर प्रयास चल रहा है. समारोह का संचालन महानगर महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख सुमन जी ने किया. शुरूआत में शाखा कार्यवाह जी के द्वारा गीत गाया गया. इस अवसर पर महानगर संघ चालक नित्यानंद पांडे, महानगर कार्यवाह पंकज सिंह, सह महानगर कार्यवाह राजेंद्र साहू, महानगर विद्यालीन विद्यार्थी प्रमुख सुमन जी,  नगर कार्यवाह गौतम जी, नगर और महानगर के अनेक कार्यकर्ता, कॉलेज विद्यार्थी व समाज के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही