Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा भारत- ढुल्लू महतो

Katras : बाघमारा (Baghmara) मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक 23 मई को दरिदा में हुई. बैठक का उद्धाटन बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है. नौ साल पहले और आज की स्थिति में काफी अंतर आ गया है. पूरा विश्व मोदी के नेतृत्व का लोहा मान रहा है. कांग्रेस के शासन में भारत मलेरिया, हैजा जैसे बीमारियों में भी दूसरे देशों पर निर्भर रहता था. इसमें लाखों लोगों की जान चली जाती थी. मोदी के शासन में कोरोना जैसी वैश्विक आपदा में भी भारत ने कम समय में वैक्सीन बनाकर देशवासियों की प्राण रक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील की. बैठक में मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. इधर, कतरास कार्यालय में आयोजित कतरास मंडल भाजपा की बैठक में भी विधायक ने विचार रखे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-all-three-companies-including-hurl-sindri-75-of-the-seats-should-be-given-to-local-people-bjp/">धनबाद

: हर्ल सिंदरी समेत तीनों कंपनियों में 75% सीटों पर स्थानीय को मिले नौकरी– भाजपा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही