Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विदेश नीति में बदलाव के साथ आगे बढ़ रहा भारत- कुलपति

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से 31 मई को संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का विषय `बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की विदेश नीति` था. मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. शुकदेव भोई ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत अपनी विदेश नीति में व्यावहारिक बदलाव के साथ आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर अपनी महत्वपूर्ण छाप छोड़ रहा है. राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह ने कहा कि भारत की विदेश नीति सक्षम, सुदृढ़, समृद्ध, सशक्त भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है. संगोष्ठी को डॉ. जीतेंद्र आर्यन, डॉ. एमएच अख्तर और डॉ. आरआर पाल ने भी संबोधित किया. मौके पर पीएचडी कोर्स वर्क की शोधार्थी नीतू कुमारी, शिल्पी सिन्हा, बबीता गिरी, खुशबू पाठक, सिमरन छाबड़ा, अनिल महतो, रानी कुमारी, प्रिया कुमारी, नीरज श्रीवास्तव, बलदेव महतो, अनिल महतो, राकेश कुमार, कृष्णानंद मिश्रा, पूजा मिश्रा, तलत परवीन, अंकुश कुमारी, आशा कुमारी, अनामिका कुमारी, रिंकी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, निदा फातिमा, प्रिया दान आदि ने पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन अधिकरण महतो ने व तकनीकी सहयोग अंकित दिवाकर ने किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-farmers-outstanding-crop-loan-of-50-thousand-will-be-waived-till-the-year-2020-dc/">धनबाद

: किसानों का साल 2020 तक बकाया 50 हजार का फसल ऋण होगा माफ- डीसी   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही