उत्कृष्ट कार्यों के लिए की सराहना, संगठन के अभियान "पुलिस जनता की दोस्त" की दी जानकारी
Jharia : भारतीय मानवाधिकार संगठन ने रविवार 24 सितंबर को झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को उत्कृष्ट कार्यो के लिए अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. महानगर अध्यक्ष (जांच दल) आनंद अग्रवाल ने कहा कि झरिया में 15 अगस्त के दिन कुछ असामाजिक तत्वों ने झरिया में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिश की थी. जिसके बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे. इस दौरान जिला प्रशासन, खासकर झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में जो भूमिका निभाई गई, वह काफी सराहनीय है. जिला अध्यक्ष शिवम कुमार बजाज ने उन्हें संगठन द्वारा चलाए जाने वाले अभियान "पुलिस जनता की दोस्त" कार्यक्रम की जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष आंनद अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवम बजाज, महानगर अध्यक्ष (जांच दल) आनंद अग्रवाल, महानगर मंत्री विशाल अग्रवाल, जिला मंत्री प्रियंका कुमारी, जिला कार्यकारी महामंत्री आनंद केशरी, जिला उपाध्यक्ष (सामाजिक सुरक्षा) सुमित खेतान, महानगर मंत्री जांच दल आज़ाद अहमद व अन्य सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-employees-working-in-mpl-will-have-to-be-given-rights-and-authority-arup-chatterjee/">यहभी पढ़ें : धनबाद: एमपीएल में कार्यरत कर्मियों को हक और अधिकार देना होगा : अरुप चटर्जी [wpse_comments_template]
Leave a Comment