Search

 
 
 

धनबाद : इंडिगो क्लब का ‘एक शाम, राहत इंदौरी साहब के नाम’ 15 अक्तूबर को

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राजेंद्र ग्राउंड नया बाजार में 15 अक्तूबर को ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन  का आयोजन इंडिगो क्लब द्वारा किया जा रहा है. यह जानकारी इंडिगो क्लब के चेयरमैन विजय झा ने दी है. सोमवार 10 अक्टूबर को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को एक शाम राहत इंदौरी साहब के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इंदौरी साहब का धनबाद से काफी लगाव था. वह कई बार धनबाद भी आ चुके थे. इंडिगो क्लब चेयरमैन विजय झा ने बताया कि दो साल के कोरोनाकाल के बाद धनबाद की धरती पर इस बार साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अलग अलग राज्य के 12 कवि शामिल होंगे. उन्होंने धनबाद के कवि या मुशायरा प्रेमियों  से अपील की है कि इस साहित्यिक कार्यक्रम को सफल बनाने तथा मेहमान कवियों के मनोबल को बढ़ाने आगे आएं . यह कार्यक्रम गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बनेगा. बताया कि इंदौरी साहब का धनबाद से काफी लगाव था, कई बार वह  धनबाद आ चुके भी थे. कानपुर से जौहर कानपुरी, प्रतापगढ़ शहजादा कलीम पटना से अभय कुमार बेबाक, सासाराम से जैन रमिश, महाराष्ट्र से अल्ताफ जिया, सिवान सुनील कुमार तंग, पटना शंकर कैमूरी, सासाराम असर फरीद, पटना से फर्दुल हसन फर्द, कानपुर से दानिश अंसारी, धनबाद से इम्तियाज दानिश और श्याम पांडेय का जुटान इस सम्मेलन में होगा. प्रेस वार्ता में आयोजक सचिव एस ए रहमान, कोर चेयरमैन शबीर आलम, सकील अंसारी, अतिकुर रहमान मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही