Search

 
 
 

धनबाद : सेल के टासरा प्रोजेक्ट में अंधाधुंध हो रही कोयले की तस्करी

 
Sindri : सेल की महत्वाकांक्षी परियोजना सिंदरी के समीप स्थित टासरा प्रोजेक्ट की खदानों से कोयले की चोरी चरम पर है. कोयला तस्करी का आलम यह है कि यहां सेल प्रबंधन का अपना कांटाघर महज एक है, जबकि आसपास 18 से अधिक अवैध कांटाघर चल रहे हैं. यहां से तस्करी का कोलया धनबाद सहित पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों भेजा जा रहा है. टासरा प्रोजेक्ट की खदान में प्रतिदिन सुबह से रात तक सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष अवैध खनन करने उतरते हैं. खदानों से अवैध कोयले को बोरियों में भरकर प्रशासन की गाड़ियों के बगल से पार हो जाते हैं. टासरा प्रोजेक्ट के उपमहाप्रबंधक उपेन्द्र सिंह ने भी कोयला चोरी की बात स्वीकार की है. कहा कि पिछले दिनों तस्करों ने सुरक्षा जवानों के साथ मारपीट भी की थी. इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाने में की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-information-about-rights-given-to-women-42-daily-wage-laborers-honored/">धनबाद

: महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी, 42 दिहाड़ी मजदूर सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही