Search

 
 
 

धनबाद: सदर अस्पताल के इनडोर मरीजों को मिलने लगा खाना

 

मुख्यालय से चयनित एजेंसी ने संभाला किचन का भार

Dhanbad : सदर अस्पताल के इनडोर में भर्ती सभी मरीजों को बुधवार 13 सितंबर से खाना मिलने लगा है. राज्य सरकार के स्तर पर चयनित कमांडो नामक एजेंसी ने किचन की कमान संभाल ली है. बता दें कि इससे पहले स्थानीय स्तर पर एक एजेंसी सिर्फ जेएसएसके के तहत भर्ती प्रसूताओं को ही खाना मुहैया कराती थी. बुधवार को जब कमांडो ने किचन का भार संभाला तो पुरानी एजेंसी ने विरोध भी किया. एजेंसी के संचालक का कहना था कि अगर नई एजेंसी को काम दिया गया तो फिर उन्हें लिखित सूचना क्यों नहीं दी गई. नतीजतन बुधवार को दोनों एजेंसियों ने मरीजों को डाइट के हिसाब से खाना परोसा. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि इनडोर के सभी मरीजों को अब खाना मिलने लगा है. पहले केवल प्रसूताओं को ही खाना मिलता था. नई एजेंसी ने कमान संभाल ली है. एजेंसी को मरीजों के डाइट का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है.

पांच माह बाद एजेंसी ने संभाली कमान

मुख्यालय ने पहले से ही सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा, मानव संसाधन, भोजन, स्वच्छता समेत अन्य कार्यों के लिए एजेंसी का चयन कर लिया था. विगत 3 मई  को सरकार के सचिव ध्रुव प्रसाद ने राज्य के तमाम सिविल सर्जन को पत्र लिखकर निर्देश भी जारी किया था. मुख्यालय के निर्देशानुसार सरकार द्वारा चयनित एजेंसी से ही सरकारी अस्पतालों में विभिन्न आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम लेना है. इसके अलावा किसी भी अन्य एजेंसी का चयन नहीं किया जा सकता है.

 एक मरीज पर 100 रुपये का खर्च

एजेंसी को एक मरीज को तीन समय का खाना देना होगा. तीनों समय के लिए प्रति मरीज स्वास्थ्य विभाग एजेंसी को 100 रुपये देगा. सुबह नाश्ता में एक अंडा, एक केला, 100 ग्राम सेब, एक बिस्किट, 4 ब्रेड व ढाई सौ मिलीलीटर दूध देना है. दोपहर के भोजन में 200 ग्राम चावल, 30 ग्राम दाल, रोटी, सब्जी व 100 ग्राम दही देना है. रात के खाना में 6 रोटी, 30 ग्राम दाल, 150 ग्राम मिक्स सब्जी परोसनी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही