Search

धनबाद : इंदौर के स्टैंडअप कॉमेडियन अंश भवसार 14 को शहर में मचाएंगे धमाल

Dhanbad : इंदौर के स्टैंडअप कॉमेडियन अंश भवसार 14 मई को धनबाद के लोगों को हंसाने आ रहे हैं. स्टाइल लाइम इंटरटेनमेंट ने कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक होटल में शाम 4 बजे से किया है. धनबाद में इस तरह का यह पहला शो है. यह जानकारी स्टाइल लाइम इंटरटेनमेंट की डायरेक्टर निधि जायसवाल ने 5 मई को यहां प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि तनाव भरे जीवन में लोगों के लिए हंसना और हंसाना बहुत ही जरूरी है. इसी उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि दो घंटे के इस कार्यक्रम में एंट्री पास के माध्यम से मिलेगी. ज्ञात हो कि स्टाइल लाइम इंटरटेनमेंट धनबाद में इससे पहले फैशन शो मिस्टर एंड मिस झारखंड का सफल आयोजन कर चुकी है. उक्त कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज़ ने भाग लिया था. उल्लेखनीय है कि कंपनी की डायरेक्टर निधि जायसवाल सेज इंडिया फोटोजेनिक का खिताब जीत चुकी हैं. पिछले चार-पांच साल से वह कला के क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-central-government-promoting-communalism-anand-mahato/">धनबाद

: सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार- आनंद महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp