Search

 
 
 

धनबादः मेयर पद के लिए इंदु सिंह ने भरा पर्चा, समर्थकों के साथ निकाला रोड शो

र्व मेयर इंदु सिंह ने शुक्रवार को मेयर पद के लिए नामांकन किया. उन्होंने समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के समक्ष पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान उनके साथ उनकी बहू सह राष्ट्रीय जनता कामगार यूनियन की महामंत्री आशनी सिंह भी मौजूद थीं.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. पूर्व मेयर इंदु सिंह ने शुक्रवार को मेयर पद के लिए नामांकन किया. उन्होंने समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के समक्ष पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान उनके साथ उनकी बहू सह राष्ट्रीय जनता कामगार यूनियन की महामंत्री आशनी सिंह भी मौजूद थीं. इंदु सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंचीं. उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.


मीडिया से बातचीत में आशनी सिंह ने कहा कि इंदु सिंह धनबाद की प्रथम मेयर रही हैं. वर्ष 2010 से 2015 के अपने कार्यकाल में उन्होंने शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए. उनके कार्यकाल में शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया. चौक-चौराहों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया. सिटी बस सेवा की शुरुआत भी उसी दौरान हुई थी. उनके कार्यकाल में पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट का व्यापक जाल बिछाया गया, जिससे रात के समय शहर की तस्वीर बदली.


आशनी सिंह ने दावा किया कि जिस तरह वर्ष 2010 में धनबाद की जनता ने इंदु सिंह को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, उसी तरह इस बार भी जनता उन्हें दोबारा मेयर के रूप में देखना चाहती है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का मन पूरी तरह बन चुका है और इंदु सिंह की जीत तय है.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही