Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीआईटी सिंदरी के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम

Advertisement
Advertisement

नयी शिक्षा नीति के साथ अनुशासन में रहें छात्र : डॉ पंकज राय

Sindri :बीआईटी सिंदरी के देशपांडे ऑडिटोरियम में सोमवार 11 सितंबर को प्रथम वर्ष में नामांकन करा चुके छात्र छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम किया गया. समारोह में संस्थान निदेशक डॉ पंकज राय सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने संस्थान के नियमों से नये विद्यार्थियों को अवगत कराया. शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, संस्थान के कुलगीत गाकर हुई.  संस्थान के स्वर्णिम इतिहास तथा ड्रोन वीडियो से संस्थान के इमारतों से अवगत कराया गया. संस्थान निदेशक डॉ पंकज राय ने अनुशासन के महत्व सहित नई शिक्षा नीति से छात्रों को अवगत कराए. उन्होंने स्नातक डिग्री में बदलावों पर भी चर्चा की.छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी सह सीडीसी अध्यक्ष डॉ घनश्याम ने संतुलित और सुखी जीवन जीने का मंत्र दिया. उन्होंने इस अवसर पर छात्रों को बीआईटी सिंदरी में चयन प्रक्रिया में आई कंपनियों की जानकारी दी. एल्युमुनाई सेल प्रमुख प्रो प्रकाश कुमार ने पूर्ववर्ती छात्रों के साथ मिलकर संस्थान में संशोधन और विकास की प्राथमिकता पर चर्चा की. परीक्षा विभाग के प्रभारी प्राध्यापक डॉ शशि मिंज ने परीक्षा प्रणाली बताते हुए उन दिनों होने वाले तनाव और उपायों से अवगत कराया. सभागार में जेनरल वार्डन डॉ आर के वर्मा, डॉ घनश्याम, डॉ निर्मला सोरेन, डॉ माया राजनारायण राय, डॉ शशि मिंज, डॉ उपेंद्र प्रसाद, प्रो सी ठाकुर, प्रो धानेश्वर महतो, प्रो जे एन महतो, संयोजक रविशंकर प्रसाद, समन्वयक भवेश कुमार, स्नेहा सन्नी सहित अनुगम समिति के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही