Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद  : गुरुनानक कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दी गई जानकारी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुरु नानक कॉलेज के भूदा कैंपस में दीक्षारम्भ कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम ) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को दो सत्रों में कॉलेज के रूसा सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ. पहले सत्र में कॉमर्स विभाग और दूसरे सत्र में मानविकी और सोशल साइंस के विभागों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईजीयूपी ) में नव नामांकित छात्रों के समक्ष पाठ्यक्रम की रूप रेखा, विशेषताओं आदि की विस्तृत जानकारी सहित अकादमिक व अन्य क्रिया कलापों, सम्बंधित शिक्षकों एवं कैंपस में उपलब्ध सुविधाओं समेत अन्य गतिविधियों से परिचित कराना था. दोनों सत्रों की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने नीप 2020 एवं एफवाईजीयूपी के विषय में बताया. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो दीपक कुमार ने परीक्षा परिचालन और मूल्यांकन से सम्बंधित जानकारी दी. कॉलेज के एनएसएस इकाई दो की इंचार्ज एवं क्रिएटिविटी विभाग की टीम लीडर डॉ मीणा मलखंडी ने छात्रों का एनएसएस से जुड़ने व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने से संबंधित जानकारी दी. वूमेंस विंग की इंचार्ज डॉ रंजना दास, हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो सोनू प्रसाद यादव, प्रो दलजीत सिंह, प्रो पियूष अग्रवाल , प्रो साधना सिंह, डॉ नीता ओझा, प्रो अभिषेक कुमार सिन्हा, प्रतिमा चौहान, किरण सिंह , नमिता कुमारी, सरिता कुमारी, सरिता मधेसिया, करुणा सिंह, अर्नब सरखेल, सिमरन श्रीवास्तव, इंद्रदेव सिंह तथा तकनिकी सहयोग में नरेंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-caught-disturbance-in-prime-ministers-affordable-housing-scheme/">धनबाद:

 प्रधानमंत्री किफायती आवास योजना में निगम ने पकड़ी गड़बड़ी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही