Search

 
 
 

धनबाद के उद्योगपति एके सहाय की पत्नी का निधन

 
Dhanbad : झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के सहयोगी सह धनबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति एके सहाय की पत्नी सावित्री देवी (84 वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया. सावित्री देवी ने दोपहर करीब एक बजे जालान हॉस्पिटल में अंतिम सांस लीं. धनबाद के चिरागोड़ा स्थित आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें जालान अस्पताल में भर्ती कराया था. सावित्री देवी झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमितेश सहाय व धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय की मां थीं. उनके निधन की सूचना मिलते ही चिरागोड़ा स्थित उनके आवास पर झामुमो नेताओं, अधिवक्ताओं, उद्यमियों व शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया. पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुनिडीह के कपालघाट में किया जाएगा. यह भी पढ़ें : डीपीएस">https://lagatar.in/principal-of-dps-bokaro-dr-gangwar-received-european-excellence-and-innovative-educator-award/">डीपीएस

बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार को मिला यूरोपियन एक्सीलेंस व इनोवेटिव एजुकेटर अवार्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही