Search

धनबाद : तिलाटांड़ शिव मंदिर में रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं का तांता

Katras : कतरास के तिलाटांड स्थित शिव मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ में 23 मई को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन-अनुष्ठान में भाग लिया. सुबह में मंडप वेदी पूजन, चंडी पाठ, हवन, आरती समेत अन्य अनुष्ठान हुए. यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए सुबह से ही भक्तों में होड़ लगी रही. वृंदावन से आईं कथावचाक लाडली शरण व सीता शरण ने अपने प्रवचन से भक्तों को भावविभोर कर दिया. आरती में धनबाद जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह, विधायक ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी, प्रदीप खेमका, जयराम महतो, कमलेश सिंह, हरिप्रसाद हजारी, कैलाश हजारी, गणेश हजारी, राकेश हजारी, विवेक हजारी, संतोष हजारी, प्रिंस शर्मा, सुमित् रवानी, सोनू हजारी, टिकु सिंह, नीलेश सिंह, रोशन हजारी, बिट्टू गोप आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-god-protects-those-who-follow-the-path-of-truth-in-every-calamity-acharya-brajesh/">

धनबाद : सत्य मार्ग पर चलने वाले की भगवान हर विपत्ति में रक्षा करते हैं- आचार्य ब्रजेश   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp