Search

धनबाद : करियर काउंसलिंग में विद्यार्थियों को दी सिविल सेवा परीक्षा की जानकारी

Maithon : बीएसके कॉलेज मैथन (Maithon) में 14 फरवरी को संबोधी आईएएस संस्थान ने नि:शुल्क करियर काउंसलिंग का आयोजन किया. इसमें विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. संस्था के शिक्षकों ने कहा कि यूपीएससी या सिविल सेवा से संबंधित कोर्स कराने के लिए विद्यार्थियों से लाखों रुपये लिये जाते हैं, लेकिन संबोधी आईएएस कम खर्च में सुव्यवस्थित एवं अनुशासित शिक्षा दे रहा है. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में रुचि रखने वाले विद्यार्थी इसका लाभ ले सकते हैं. शिक्षकों ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि 12वीं पास होने के बाद कोई भी विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर सकता है. स्नातक के साथ-साथ यूपीएससी के बेसिक सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. दूसरे वर्ष अपने विषय को पुनः अध्ययन कर खूद को यूपीएससी पीरक्षा के लिए मजबूत कर सकते हैं. तीसरे वर्ष सभी विषयों के अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को प्रशासक के रूप में तैयार करते हैं. मौके पर संस्था के संजीत सिंह चौहान, शिवनारायण पाठक, सागर सर, कॉलेज के सुमित्रा खालको, महावीर, आरजी मंडल, संजीव कुमार सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-join-hands-join-hands-slogan-echoes-to-arrest-adani/">धनबाद

: कांग्रेसियों ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो रैली, गूंजा अडाणी को गिरफ्तार करो का नारा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp