Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) तथा अग्निशमन विभाग ने शनिवार 23 जुलाई को धनबाद-गोविंदपुर रोड स्थित क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में बच्चों को भूकंप, आग एवं वज्रपात जैसी आपदा से बचने की जानकारी दी. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के संजय कुमार झा ने भूकंप व अन्य आपदाओं से बचने के उपाय बताये. साथ ही ड्रॉप, कवर, होल्ड व इवेक्युएशन का ड्रील कराया गया. वज्रपात से बचाव की भी जानकारी दी गई. अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया. मौके पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार से संजय कुमार झा, अग्निशमन पदाधिकारी, स्कूल की प्राचार्य शर्मिला सिन्हा तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के बच्चों को दी गई आपदा से बचाव की जानकारी
Last Updated: Jul 24, 2022 12:00 AM (IST)