Search

 
 
 

धनबाद : महिलाओं व असंगठित कामगारों को दी गई अधिकार,कर्तव्य की जानकारी

 
Putki : पुटकी (Putki)  महिला व असंगठित क्षेत्र के कामगारों में अधिकार, कर्तव्य के प्रति जागरुकता व सशक्तीकरण को लेकर राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड की ओर से सियालगुदरी पंचायत भवन में अल्पकालीन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. धनबाद प्रखंड व नगर निगम क्षेत्र की 100 से ज्यादा सेविका व सहिया ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. असंगठित क्षेत्र से जुड़ी महिला के सामाजिक व आर्थिक विकास पर भी चर्चा की गई. बोर्ड के अध्यक्ष व क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य विन्देश्वरी प्रसाद ने कहा कि जबतक देश की महिलाएं सशक्त व आत्ममनिर्भर नहीं होंगी, देश मजबूत नहीं होगा. महिलाओं के स्वावलम्बी बनने से समाज का विकास होगा. इसलिये केंद्र सरकार ने झारखंड के आठ जिले धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा व बिहार के सात जिलों में असंगठित कामगारों के बीच जागरुकता अभियान शुरू किया है. कार्यक्रम दो मार्च तक चलेगा. उन्होंने कहा कि रिक्शाचालक, डेली मजदूर, गृह कार्य करनेवाली महिला या अन्य असंगठित क्षेत्र के लोग जो काम करते हैं, उन्हें अपना काम जिम्मेवारी पूर्वक करना चाहिए. जो व्यक्ति जैसा काम करता है, उसे उसी रूप में ढलकर करना होगा, तभी गुणवत्ता आएगी. सभी कार्यों को समय व लक्ष्य तय कर पूरा करना होगा. साथ ही उन्हें खुद के अधिकार व जिम्मेवारी को समझना होगा. कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक एल बी शास्त्री, रीता सिंह, पुष्पा देवी व आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही