Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी, 42 दिहाड़ी मजदूर सम्मानित

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद (Dhanbad) की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने 21 मार्च को मैनेजमेंट हॉल में महिला अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन किया. प्रतिभागियों को लैंगिक न्याय, सुरक्षा, अधिकार और कार्यस्थल पर उत्पीड़न से निपटने के बारे में बताया गया. इस मौके पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाली 42 महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. निदेशक प्रो. राजीव शेखर ने संस्थान के अटल सामुदायिक नवाचार केंद्र की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. आईसीसी की चेयरपर्सन और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की प्रमुख प्रो. केका ओझा ने महिला प्रतिनिधियों को महिला श्रमिकों के अधिकारों के बारे में बताया. सामाजिक कार्यकर्ता विधु शेखर, एसोसिएट डीन प्रो. शिजा जगदेवन, सहायक रजिस्ट्रार राहुल कुमार व डॉ. आकांक्षा सिन्हा ने भी विचार रखे. ब्रांडिंग की सहायक रजिस्ट्रार सुखनिंदर कौर ने धन्यवाद ज्ञापन किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-agitators-should-get-equal-pension-by-ending-the-compulsion-of-jail-raju-mahato/">धनबाद

: जेल की बाध्यता खत्म कर झारखंड आंदोलनकारियों को समान पेंशन मिले- राजू महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही