Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वीएलसीपीसी के कैंप में दी गई बच्चों के अधिकार की जानकारी

Dhanbad : धनबाद के सिविल कोर्ट में झालसा की ओर से आयोजित विलेज लेवल चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी (वीएलसीपीसी) के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 4 जून को हुआ. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की सचिव निताशा बारला ने बताया कि संस्था कैलाश सत्यार्थी, चिल्ड्रन फाउंडेशन, बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से आयोजित शिविर में कमेटी की नीतू देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, मिट्ठू देवी समेत आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों की सेविकाओं ने भाग लिया. बारला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों को समझकर उनके साथ होने वाले अपराधों को रोकना है. प्रशिक्षण के दौरान बाल श्रम, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, ड्रॉपआउट बच्चों की शिक्षा, अप्रवासी मजदूरों आदि के बारे में जानकारी दी गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/23rd-summer-volleyball-fitness-camp-started-in-dhanbad-150-players-are-participating/">धनबाद

में 23वां समर वॉलीबॉल फिटनेस कैंप शुरू, 150 खिलाड़ी ले रहे भाग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही