Search

धनबाद : सिंफर के कर्मियों को दी गई स्पैरो ऐप्लिकेशन की जानकारी

Dhanbad : केंद्रीय वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और उसके सभी राष्ट्रीय संस्थानों के गैर-तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वार्षिक कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट (अपार) तैयार करने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में सहाना चौधरी ने वर्ष 2022-23 से ऑनलाइन भरे जाने वाले स्पैरो ऐप्लिकेशन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह भारत सरकार के डिजिटल भारत‌ पहल को साकार करने की दिशा में एक नया कदम है. कार्यशाला में सीएसआइआर-आइएमटी, भुवनेश्वर एवं सीएसआइआर-एनएमएल जमशेदपुर से आए दस प्रतिनिधियों के अलावा सिंफर, धनबाद के प्रशासन, वित्त एवं लेखा और भंडार एवं क्रय अनुभागों के सौ सदस्य शामिल हुए. सीएसआईआर मुख्यालय‌, नई दिल्ली के अवर सचिव सुनील कुमार और अनुभाग अधिकारी सुशांत सिंह भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे. कार्यशाला में सिंफर के कार्यकारी निदेशक जेके सिंह, बीसी साहू, आलोक शर्मा, आरके दास, पीके दास, कुमार राहुल, आदित्य मैनक, दयाकांत कुमार, आनंद भारती, रानू कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-conducted-vehicle-checking-campaign-near-city-center-recovered-fine/">धनबाद

: सिटी सेंटर के पास पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, वसूला जुर्माना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp