Search

 
 
 

धनबाद : सीआईआरसी की संगोष्‍ठी में सीए के नए सिलेबस की दी जानकारी

 
Dhanbad : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सीआईआरसी धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-four-trains-including-barkakana-varanasi-passenger-canceled-on-june-24/">(Dhanbad)

शाखा की ओर से सीए छात्रों के लिए प्रस्तावित नई शिक्षा-प्रशिक्षण प्रणाली पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. शीर्षक था `सीआरईटी (CRET) आउटरीच प्रोग्राम`. इसमें आईपीसीसी और फाइनल स्तर के 70 से अधिक सीए छात्रों ने भाग लिया. प्रबंध समिति के सदस्य सीए सौरव अग्रवाल (उपाध्यक्ष), सचिव राहुल सुरेका व  सीकासा के अध्यक्ष नंदकिशोर तुलस्यान कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मुख्‍य वक्ता कोलकाता के सीए अरिजीत चक्रवर्ती ने फाउंडेशन, इंटर व फाइनल स्तर के प्रस्तावित पाठ्यक्रम की विशेषताओं पर प्रकाश डाला. सीआरईटी की विवेचना, आर्टिकलशिप की नई प्रणाली, सीखने के मॉड्यूल और परीक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी दी. स्‍टूडेंट्स के सवालों के जवाब भी दिए. कहा कि नए पाठ्यक्रम को कॉर्पोरेट मंत्रालय (एमसीए) की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है. नियमानुसार इसे लागू करने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 (आईबीसी 2016) के मैक्रो-विश्लेषण पर भी विचार रखे, जिसमें कानूनी प्रावधानों, दिवाला पेशेवर की भूमिका, आईसीएआई की पहल और आईपी- आरपी होने के लिए आवश्यक पेशेवर कौशल का विवरण केस स्‍टडी के साथ दिया. सत्र का समापन सीए सौरव अग्रवाल, सचिव राहुल सुरेका की टिप्पणियों के साथ हुआऋ सीकासा अध्यक्ष नंद किशोर तुलस्यान ने धन्यवाद किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-vice-chancellor-gave-advice-to-the-students-make-a-habit-of-reading-and-writing/">धनबाद

: कुलपति ने छात्रों को दी सलाह-‘पढ़ने-लिखने की आदत डालो [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही