Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राजकमल में दीक्षा समारोह, 333 छात्रों को दी गई दीक्षा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में बारहवीं विज्ञान एवं वाणिज्य के छात्रों का दीक्षा समारोह रविवार 29 जनवरी को संपन्न हो गया. इस बीच 333 छात्रों को दीक्षा प्रदान की गई. प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के उप प्राचार्य मनोज कुमार ने की. उन्होंने कहा कि वाणिज्य में 94%, अंक लेकर कृष सिंघल प्रथम स्थान पर रहे, 90.25% अंक लाकर शिवम अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और मेहुल मयंक को 87.61% अंक के साथ तृतीय स्थान मिला. विज्ञान में तनिष्क गुप्ता 86.57%, शुभम कुमार सोनी 81.36% एवं सोहम नाग ने 75.11% अंक लेकर क्रमश: प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे.   [caption id="attachment_539940" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/raj-child-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> समारोह में उपस्थित स्कूल के बच्चे[/caption] 12 वीं के चार विद्यार्थियों रोशन, शिवकांत, सोहम नाग एवं शिवम अग्रवाल ने विद्यालय में बिताए गए पलों को याद किया. पुस्तिका स्मृति मंजूषा का विमोचन किया गया. द्वादश के महेश अग्रवाल को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरस्कार दिया गया, वहीं भैया शिवम ने एकल गीत गाकर सभा को भावविभोर कर दिया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सह राजकमल के पूर्ववर्ती छात्र चंदन कुमार सिंह ने कहा कि इस विद्यालय ने जो संस्कार हमारे अंदर बोया हैं, वह आज भी जागृत है. उन्होंने  बच्चों से कहा आप जहां भी रहें, माता-पिता ,शिक्षक व स्कूल का प्रतिनिधित्व करें. आई आर एस जीएसटी कमिश्नर सचिन कुमार सिंह,  कालीचरण व विनीत कुमार तुलस्यान ने भी अपना विचार रखे. विद्यालय के प्राचार्य  सुमन्त कुमार मिश्रा ने अतिथि परिचय कराने के साथ कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई. आशीर्वचन विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने दिया. मौके पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, सचिव संजीव अग्रवाल ,सह सचिव दीपक रुइया ,प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ,उप प्राचार्य मनोज कुमार समेत सभी शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही