Search

 
 
 

धनबाद : जीएन कॉलेज में दीक्षारंभ का आयोजन

 

प्राचार्य ने किया विद्यार्थियों का स्वागत, कॉलेज से कराया परिचय

Dhanbad : गुरुनानक कॉलेज में 4 वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2023-27 के नव नामांकित बच्चों के लिए दीक्षारंभ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम दो सत्र में आयोजन किया गया. पहले सत्र में कॉमर्स विभाग जबकि दूसरे सत्र में मानविकी एवं समाज विज्ञान के विभागों के विद्यार्थियों की दीक्षा हुई. शुरुआत शबद गायन से हुई. प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और कॉलेज की एकेडमिक उपलब्धियों के विषय में बताया. भुदा कैंपस के इंचार्ज प्रो अमरजीत सिंह एवं बैंक मोड़ कैंपस की इंचार्ज डॉ रंजना दास ने कॉलेज की सुविधाओं के विषय में बताया. दीक्षारंभ को कॉमर्स के विभागाध्यक्ष प्रो संतोष कुमार, लाइब्रेरियन नुसरत प्रवीण, अंग्रेजी विभाग के प्रो दीपक कुमार और राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ मीना मालखंडी ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रो संजय कुमार सिन्हा ने किया. मंच संचालन एवं पावर प्रजेंटेशन प्रोफेसर चरणजीत अधिकारी द्वारा किया गया. कार्यक्रम में डॉ नीता ओझा, डॉ सरिता मद्धेशिया, प्रो विश्वेश्वरी, प्रो नमिता, प्रो अभिषेक, प्रो अर्णव, प्रो करुणा, प्रो साधना सिंह, प्रो सुचित्रा, ह्यूमैनिटीज की डॉ वर्षा सिंह, प्रो ब्यूटी, प्रो सिमरन श्रीवास्तव तथा कॉमर्स विभाग के प्रो पीयूष अग्रवाल एवं दलजीत सिंह सहित लगभग 300 विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही