Search

 
 
 

धनबाद:सड़क दुर्घटना में घायल की मौत, विरोध में रोड जाम

 

रांची में हो रहा था इलाज, शव पहुंचले ही आक्रोशित हुए परिजन

Jharia: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गुरुद्वारा के पास 14 अगस्त को सड़क दुर्घटना में घायल धर्मवीर यादव उर्फ प्रमोद यादव की मौत इलाज के दौरान शनिवार को रांची में हो गई. रविवार को संध्या शव पहुंचने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने मुआवजा राशि को लेकर भागा गाड़ीवान पट्टी मोर्ड के पास झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को शाम चार बजे से जाम कर दिया है. लोगों ने विरोध में जगह जगह सड़क पर टायर जला दिया है. राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि 14 अगस्त को भागा गाड़ीवान पट्टी के असंगठित मजदूर धर्मवीर यादव गोशाला स्थित एसएसएफसी खाद्यान्न गोदाम से काम समाप्त कर अपनी मोटरसाइकिल संख्या JH10BW 5030 से घर लौट रहे थे. तभी डिगवाडीह गुरुद्वारा के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक संख्या JH02Y 3671 कीचपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए रांची में भर्ती कराया और पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया था.परिजनों ने बताया कि इलाज में लाखों रुपये खर्च हुए. कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. ट्रक मालिक रामचन्द्र जायसवाल ने किसी तरह का सहयोग नहीं किया. शव के आने के बाद सड़क मार्ग पर मृतक की पत्नी सेवती देवी, एक पुत्री सरिता कुमारी, दो पुत्र सोनू व सनी सहित परिवार व आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर दी है. झरिया पुलिस के आस्वासन के बाद जाम हटाया गया है. ट्रक मालिक ने मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये नगद दिये. पुलिस ने बताया है कि इंश्योरेंस का पैसा भी दिलाया जाएगा. जाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही