Search

 
 
 

धनबाद : घायल कर्मी की इलाज के दौरान मौत, नियोजन की मांग पर मजदूरों का हंगामा

 
Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की बैजना कोलियरी के घायल कर्मी बिरजू राम की इलाज के दौरान ईसीएल के सांकतोड़िया मेन हॉस्पिटल में 21 मई को मौत हो गई. बिरजू राम ओसीपी में फिटर के पद पर कार्यरत था. मौत की सूचना पर 22 मई सोमवार को मजदूरों ने आश्रित को नौकरी समेत अन्य लाभ देने की मांग को लेकर कोलियरी कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा किया. कामकाज ठप करा दिया. दोपहर करीब 12 बजे प्रबंधन के अधिकारियों ने मजदूरों के साथ वार्ता की, जिसमें मजदूरों ने मृतक के एक योग्य आश्रित को नियोजन देने, श्राद्ध कर्म के लिए परिवार को 6000 रुपए का भुगतान समेत अन्य समुचित लाभ देने की मांग रखी. प्रबंधन ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर आश्रित को समुचित लाभ देने का आश्वासन दिया. ज्ञात हो कि बिरजू राम 20 मई को ड्यूटी जाने के क्रम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनका इलाज ईसीएल मुख्यालय सकतोड़िया के मेन हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां 21 मई की देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रबंधन के साथ वार्ता में एजेंट उमेश प्रधान उपाध्याय, मैनेजर एसपी चौरसिया व यूनियन की ओर से आगम राम, शशि भूषण नाथ तिवारी, पीएन राय, सुखदेव प्रसाद, रामपति शर्मा, सकलदेव प्रसाद, राजकुमार पांडे समेत विभिन्न श्रम संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-car-overturned-due-to-tire-burst-near-barwadda-all-5-passengers-safe/">धनबाद

: बरवाअड्डा के पास टायर फटने से कार पलटी, सभी 5 सवार सुरक्षित  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही