Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में दसवीं के बच्चों के साथ हुई नाइंसाफी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा रविवार 30 अप्रैल को धनबाद जिले के 25 केंद्रों पर हुई. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई. परीक्षा को लेकर विद्या मंदिर के संचालक सह विशेषज्ञ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस बार कट ऑफ 75 से 80 अंकों के बीच रहने का अनुमान है. परीक्षा में पूछे गए लगभग सभी प्रश्न 12वीं स्तर के थे. दसवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न समझ से परे था. परीक्षा का स्तर दसवीं का था इसलिए यह उन बच्चों के लिए नाइंसाफी है.

 विद्यार्थियों ने जताई नाराज़गी

परीक्षा देकर निकल रहे अधिकतर विद्यार्थियों ने क्वेश्चन आस्किंग पैटर्न पर नाराजगी जताई. बताया कि मैथ्स में 12वीं के सिलेबस स्ट्रेट लाइन, पाराबोला, इलिप्स, लिमिट, इंटीग्रेशन, फंक्शन, वेक्टर, लाइन ऑफ इक्वेशन, परमोटेशन कंबीनेशन, मैट्रिक्स, डिटरमिनांट मिलान से प्रश्न पूछे गए थे. केमिस्ट्री और फिजिक्स के भी बहुत सारे प्रश्न प्लस टू स्तर के थे. एक्सपर्ट ने बताया कि इसके पूर्व पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में वर्ष 2016 में भी ऐसे ही प्रश्न पूछे गए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही