Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिनोद बाबू के अपमान मामले में जांच कमिटी गठित

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : पिछले दिनों 23 मार्च बुधवार को बीबीएमकेयू के स्थापना दिवस पर बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण न करने पर हंगामा और नाराजगी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है. यह जानकारी बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव हिमांशु शेखर चौधरी ने दी है. उन्होंने बताया कि विगत 23 मार्च को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के 5 वें स्थापना दिवस पर समारोह में बॉलीवुड का रंग हावी रहा. समारोह में दिवंगत फिल्मी हस्तियों ( लता मंगेशकर , बप्पी लहिरी आदि ) को याद किया गया, उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. परंतु जिस महापुरुष के नाम पर यह विश्वविद्यालय स्थापित है, उनको याद करना, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना तो दूर, उनकी एक तस्वीर तक नहीं लगाई गई. यह सिर्फ स्व बिनोद बाबू का नहीं, बल्कि पूरी झारखंडी अस्मिता का अपमान है. शिक्षक संघ विश्वविद्यालय प्रशासन के इस अपमानजनक कृत्य की कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है. प्रोफेशनल कांग्रेस के कुछ छात्र नेता व झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे राजनीतिक दलों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का विरोध किया तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है. शिक्षक संघ इस त्वरित कार्रवाई के लिए कुलपति को धन्यवाद देता है. शिक्षक संघ इस कमेटी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद करता है और अगर मामले की लीपापोती होती है तो शिक्षक संघ घोर विरोध करेगा. उन्होंने कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भेलाटांइ में विश्वविद्यालय के नये भवन के उद्घाटन पर विधायक इंद्रजीत महतो का नाम शिलापट्ट में शामिल नहीं कर अपमानित करने का प्रयास किया गया था. विश्वविद्यालय प्रशासन में झारखंड विरोधी मानसिकता का एक सिंडिकेट हावी है, जो धरतीपुत्रों को नीचा दिखाने व अपमानित करने का एक भी मौका जाया होने देना नहीं चाहता है. शिक्षक संघ ऐसी घिनौनी मानसिकता का घोर विरोध करता है. उन्होंने झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए तथा विश्वविद्यालय में बेहतर समावेशी वातावरण तथा सिंडिकेट की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का आदेश देने की मांग की है. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-angry-tractor-owners-caused-road-jam-due-to-cos-action/">निरसा

: सीओ की कार्रवाई के नाराज ट्रैक्टर मालिकों ने किया रोड जाम [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही