Search

 
 
 

धनबाद:  मटकुरिया गोलीकांड में  दारोगा का बयान दर्ज

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  चर्चित मटकुरिया गोलीकांड में गुरुवार 16 मार्च को एमपी एमएलए के लिए गठित विशेष न्यायाधीश  की अदालत में सुनवाई हुई. अपर लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा ने एएसआई कांता कुमारी को बतौर गवाह पेश किया. गवाह ने बयान में घटना का पूर्ण रूप से समर्थन किया. प्रति परीक्षण अधिवक्ता आयुष श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शर्मा ने किया. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. मालूम हो कि 27 अप्रैल 11 को मटकुरिया में बीसीसीएल के आवासों को अतिक्रमण से मुक्त कराने गये पुलिस बल के साथ आंदोलनकारियों की हिंसक झड़प हुई थी. घटना में तत्कालीन एसपी आर.के धान जख्मी हो गए थे. वहीं विकास सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई थी. तत्कालीन एसडीओ जॉर्ज कुमार के लिखित प्रतिवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. अनुसंधान के बाद पुलिस ने 38 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही