Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दुर्गा पूजा पर पंडालों में लगाएं सीसीटीवी, वॉलेंटियर्स को करें प्रशिक्षित- डीसी

Advertisement
Advertisement

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उठा पानी-बिजली, ट्रैफिक जाम का मुद्दा

Dhanbad : दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को धनबाद के टाउन हॉल टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सदस्यों ने शहर में बिजली, पानी, सड़क जाम जैसी समस्याओं को उठाया.  सांसद पीएन सिंह ने कहा कि जिले में हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी.उन्होंने प्रशासन से कहा कि दुर्गा पूजा से पहले बिजली, पानी और ट्रैफिक की व्यवस्था सुदृढ़ कराएं. वहीं, डीसी वरुण रंजन ने कहा कि पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समितियां स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करें. पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं. ताकि  चोर-उचक्कों, पॉकेटमारों व संदिग्ध व्यक्तियों की आसानी से पहचान हो सके. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को विसर्जन रूट का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया. इससे विसर्जन के मार्ग में आने वाली अड़चनों को दूर किया जा सकेगा. उपद्रवियों व अपराधिक तत्वों पर निगरानी रखने और उनके खिलाफ अभियान चलाने को कहा. उन्होंने पेयजल, बिलजी, खराब स्ट्रीट लाइटें, जर्जर सड़कों, भारी वाहनों का आवागमन जैसी समस्याओं का शीघ्र निष्पादन करने का आश्वासन दिया. एसएसपी संजीव कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को होटल-ढाबों में अवैध शराब परोसने वालों और अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही पूजा समितियों को अपने-अपने पंडालों में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं  के आने-जाने के लिए अलग-अलग इंट्री व एग्जिट प्वाइंट बनाने को कहा. बैठक में सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, एसडीओ उदय रजक, सभी थाना प्रभारी व  शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rsss-8-day-college-primary-education-class-started-in-maithon/">धनबाद

: आरएसएस का 8 दिवसीय महाविद्यालयीन प्राथमिक शिक्षा वर्ग मैथन में शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही