Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुलिस अधिकारियों की बैठक में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Nirsa: निरसा (Nirsa) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा के मैथन स्थित कार्यालय में सोमवार 13 जून को दोपहर में मासिक अपराध गोष्ठी हुई, जिसमें सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो एवं मैसेज पर नजर रखने सहित संप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को हर समय सतर्क रहने को कहा गया. प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांड की समीक्षा, विधि व्यवस्था संधारण, वाहन चोरी, गृहभेदन, लूट, हत्या जैसे गंभीर अपराध पर लगाम लगाने पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. बैठक में थाना प्रभारी निरसा,  दिलीप कुमार यादव, पुलिस निरीक्षक निरसा अंचल नयनसुख दादेल,पुलिस निरीक्षक चिरकुंडा अंचल योगेंद्र पासवान,थाना प्रभारी कालूबथान प्रदीप कुमार राणा, थाना प्रभारी मैथन बालाजी राजहंस,थाना प्रभारी गलफरबाडी संजय उरांव,थाना प्रभारी पंचेत, कुलदीप रौशन बारी, थाना प्रभारी कुमारधुबी लल्लन प्रसाद सिंह, चिरकुंडा थाना पु नि शंकर दयाल मेहता, स अ नि आर पी यादव, एमपीएल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही