Search

 
 
 

धनबाद : मुहर्रम को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने की हिदायत

 
झरिया थाना में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने की तैयारी Jharia : झरिया थाना परिसर में सोमवार 24 जुलाई की शाम मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने की. मौके पर झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह मौजूद थे. बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा. झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों से अपील की कि शांति एवं भाईचारे के बीच मुहर्रम पर्व मनाएं. सोशल मीडिया या किसी भी जगह ऐसी आपत्तिजनक बात न करें जिससे किसी की भावना आहत हो या फिर सामाजिक विद्वेष उत्पन्न हो. यदि कोई इस तरह का कार्य करता है तो इसकी सूचना झरिया थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा कि पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा. झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर न करें जिससे किसी की भावना आहत हो. डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. अखाड़ा तय रूट पर ही निकालने की हिदायत अंचल अधिकारी ने अखाड़ा कमेटियों को दी. बैठक में समिति के भगत सिंह, विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, मुख्तार खान, राजीव पांडेय, दिलीप आडवाणी, अरुण साव, शैलेंद्र सिंह, फ़ैज़ अहमद रिजवी, विक्रमा यादव, सत्यनारायण भोजगडिया, मोहसिन खान, मुन्ना खान, श्रीकांत अंबष्ट, शोहराब अंसारी, शकील अहमद आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fighting-between-two-parties-for-making-attendance-in-vishwakarma-project/">धनबाद:

विश्वकर्मा परियोजना में हाजिरी बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही