Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 15वें वित्त की अनटाइड राशि से सभी पंचायत में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
एग्यारकुंड बीडीओ ने मुखियों के साथ की बैठक, एक अक्टूबर को स्वच्छता रैली में उपस्थित रहने का निर्देश
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल सभागार में मंगलवार 26 सितंबर को बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार की अध्यक्षता में मुखियों व पंचायत पदाधिकारियों की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बीडीओ ने नमामि गंगे योजनान्तर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 1 अक्टूबर को मैथन मोड़ से शुरू होने वाली स्वच्छता रैली में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया. कहा कि सभी अपने आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करें, ताकि समाज में स्वच्छता अभियान का सकारात्मक संदेश जाये. बीडीओ ने मनरेगा सोकपिट, वॉर्मिंग कम्पोज, कुआं आदि कार्य को 30 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही अधूरे पड़े 15वें वित्त के तहत विकास कार्यो में तेजी लाने को कहा. बीडीओ ने 15वें वित्त के अनटाइड राशि से से प्रत्येक पंचायत में मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने का निर्देश दिया. पंचायत में प्रधानमंत्री आवास व भीमराव अम्बेडकर आवास को हर हाल में 30 अक्टूबर तक पूरा करने को कहा गया. बैठक में मुखिया वंदना देवी, पारुल पाण्डेय, मल्लिका मेहर, मनोरमा सिंह, प्रमीला सिंह, कंचन माहतो, अनामिका देवी, तनवीर आलम के अलावे प्रखंड के सभी अभियंता, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-government-of-brokers-and-corrupt-officers-in-jharkhand-police-deployed-in-recovery-babulal/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झारखंड में दलालों व भ्रष्ट अफ़सरों की सरकार, पुलिस को वसूली में लगाया : बाबूलाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही