Search

 
 
 

धनबाद : पिछले चुनाव में कम वोटिंग वाले बूथों की शिनाख्त करने का निर्देश

 

एसएसपी ने सभी थानेदारों से मांगी रिपोर्ट

Dhanbad : पिछले चुनाव में जिन बूथों पर विवाद, हिंसा या अन्य कारणों से मतदान प्रतिशत औसत से कम रहा है,  उनकी सूची तैयार की जा रही है. इन बूथों पर खुद पुलिस वाले जाकर मतदान प्रतिशत कम होने के सही कारणों का पता करेंगे. इसके बाद रिपोर्ट बनाकर वरीय पदाधिकारियों को सौंपेंगे. समस्या का निदान कर उन बूथों पर मतदान प्रतिशत बेहतर कराने का प्रयास किया जाएगा. यह निर्देश धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन ने जिले के सभी थानेदारों को दिया है. इस कार्य में सभी डीएसपी को निर्देशित किया गया है कि संबंधित बूथों पर वे खुद अपने स्तर से नजर रखें. एसएसपी ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक संवदेनशील और असुरक्षित बूथों की पहचान के लिए पुलिस टीम को लगाने का निर्देश दिया. कहा कि ऐसे बूथों को चिह्नित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इलाके में जागरूकता अभियान चलाएं. इसके साथ ही बूथों पर चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के रहने की व्यवस्था दुरुस्त करने व सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही गई. शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाते हुए इंटर स्टेट चेकपोस्ट व डिस्ट्रिक्ट चेकपोस्ट पर पूरी मुस्तैदी से कार्य करने को कहा गया. बैठक में सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थानेदार व ओपी प्रभारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-excise-department-raids-nirsa-huge-quantity-of-spurious-liquor-seized////////">धनबाद

: निरसा में उत्पाद विभाग का छापा, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही