Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची के रिटायर शिक्षा मित्र को पूरे माह का वेतन देने का निर्देश

 
Dhanbad : झारखंड सहायक अध्यापक मित्र संघ के प्रतिनिधियों ने 11 अक्टूबर को धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-leader-satish-mahto-arrested-for-violent-demonstration-in-sindri/">

(Dhanbad) के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) भूतनाथ रजवार से मुलाकात की. संघ के जिला सचिव सुदर्शन सिंह ने डीईओ को सहायक शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से संबंधित समस्याओं की जनकारी दी. कहा कि तोपचांची के रघुनाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षा मित्र दुर्गा प्रसाद महतो पिछले 9 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए. इसके बावजूद महीने के अंतिम दिन तक उन्होंने स्कूल में काम किया. सरकारी नियमानुसार किसी भी सरकारी शिक्षक अथवा कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के महीने में पूरे महीने का वेतन देने का नियम है. लेकिन, दुर्गा प्रसाद महतो को सिर्फ नौ दिन का ही मानदेय भुगतान किया गया., डीईओ ने इस पर संज्ञान लेते हुए तोपचांची प्रखंड के संबंधित अधिकारियों को शिक्षा मित्र दुर्गा प्रसाद महतो को सेवानिवृत्ति के पूरे महीने का मानदेय देने का निर्देश दिया. प्रतिनिधिमंडल में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रजमोहन पाठक, दुर्गा प्रसाद महतो, वीणा सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-non-gazetted-employees-staged-a-sit-in-for-the-fulfillment-of-17-point-demands/">धनबाद

: अराजपत्रित कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही