Search

 
 
 

धनबाद : जिला स्तरीय बैठक में निजी स्वास्थ्य संस्थानों को डाटा साझा करने का निर्देश

 

हर माह की 5 तारीख तक सभी आंकड़े HMIS पोर्टल में अपलोड करें : डॉ सुनील कुमार

Dhanbad : जिले के निजी स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए 22 जुलाई शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय बैठक की. बैठक में जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों (अस्पताल व क्लिनिक) को एक मंच पर लाकर परिवार नियोजन कार्यक्रम को मज़बूत बनाने हेतु आधार तैयार करने तथा उसकी रिपोर्टिंग एचएमआईएस में अपलोड करने का निर्देश दिया गया. बैठक में शामिल निजी क्लिनिक व अस्पतालों के प्रतिनिधियों को स्टेट डाटा मैनेजर सुबोध कुमार ने एचएमआईएस ऑनलाइन पोर्टल, नए रिपोर्टिंग फॉर्मेट तथा एचएम्आईएस पर डाटा रिपोर्टिंग का महत्व विस्तार से बताया तथा तकनीकी प्रश्नों के उत्तर दिये. जिले के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार ने सभी निजी क्लिनिक व अस्पतालों से आये प्रतिभागियों को बताया कि सभी सूचीबद्ध स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी विभाग को देना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक सभी आंकड़े HMIS पोर्टल में अपलोड करें. शहरी स्वास्थ्य सेवा के नोडल अधिकारी सह DRCHO डॉ. संजीव प्रसाद कहा कि शहरी स्वास्थ्य सेवा में जिले के आंकड़ों में सुधार करना चाहते हैं, तो हमें ससमय HMIS की रिपोर्टिंग निजी अस्पतालों से भी सुनिश्चित कराना होगा. बैठक में मौजूद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मेजर चन्दन ने सभी निजी संस्थानों को डाटा साझा करने का आग्रह किया,ताकि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन HMIS पोर्टल के जरिये किया जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही