Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सभी प्रखंडों में 23 जून को मेगा केसीसी कैंप लगाने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) समाहरणालय में शुक्रवार 17 जून को जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई. उपायुक्त ने सभी बैंकों को 23 जून को सभी प्रखंड मुख्यालय एवं प्रखंड के सुदूरवर्ती बैंक की शाखा में मेगा केसीसी कैंप लगाने का निर्देश दिया.

 पीएम किसान योजना के  छूटे लाभुकों को लाभ

मेगा केसीसी कैंप का उद्देश्य छूटे हुए पीएम किसान योजना के लाभुकों व बिरसा किसानों को केसीसी कार्ड देना है. 23 जून को सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक केसीसी के लिए छूटे कृषक आवेदन दे सकते हैं. आवेदन प्राप्त करने के बाद एक पखवाड़े के अंदर बैंक संबंधित आवेदन को निष्पादित करेंगे. बैठक में स्टैंड अप इंडिया, पीएमईजीपी, पीएमजेडीवाई, पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, पीएम स्वनिधि सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, झरिया विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लीड डेवलपमेंट ऑफिसर  अखंडोल सोरेन, एलडीएम  राजेश कुमार सिन्हा, डीडीएम नाबार्ड रवि लोहानी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 एनुअल क्रेडिट प्लान की समीक्षा

उपायुक्त ने एनुअल क्रेडिट प्लान की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान लक्ष्य से कम ऋण देने वाले बैंक की सूची उपलब्ध कराने तथा जमा और अग्रिम तथा सीडी रेशियो 32.04% होने पर इसमें सुधार करने का निर्देश दिया. साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की गोविंदपुर, टुंडी व ओझाडीह शाखा तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पोखरिया व महुदा शाखा को एसएचजी लिंकेज में सहयोगात्मक कार्यप्रणाली अपनाते हुए तीव्र गति से कार्य निष्पादित करने का भी निर्देश दिया.

  मुद्रा लोन का लक्ष्य प्राप्त

अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले ने एनुअल क्रेडिट प्लान में 60.92%, कृषि में 134.22%, एमएसएमई क्रेडिट प्लान 111.21%, एनुअल क्रेडिट प्लान (प्रायोरिटी सेक्टर) 116.82%, एनुअल क्रेडिट प्लान (नन प्रायोरिटी सेक्टर) 223.74%, जन धन योजना में 88.57%, मार्च 2022 तक 5348 एसएचजी लिंकेज, 84775 मुद्रा लोन अकाउंट का लक्ष्य प्राप्त किया है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/people-associated-with-cyber-crime-trapping-innocent-youth-of-dhanbad/">धनबाद

के भोले भाले युवाओं को जाल में फांस रहे साइबर अपराध से जुड़े लोग [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही